फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   VCB machine will be replaced, it will cost 20 lakhs

Kushinagar News: बदली जाएगी वीसीबी मशीन, खर्च होंगे 20 लाख

Sat, 21 Jun 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
VCB machine will be replaced, it will cost 20 lakhs
-साखोपार बिजली उपकेंद्र पर फीडर में लगे वीसीबी खराब होने से ट्रिपिंग से परेशान रहते हैं लोग
विज्ञापन

साखोपार। बिजली उपकेंद्र पर खराब वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) मशीनें बदली जाएंगी। 20 लाख रुपये खर्च कर मशीनें मंगा दी गई हैं। इसी माह इनके इंस्टॉलेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद लोगों को कटौती और फॉल्ट से राहत मिलेगी। क्षेत्र के वीसीबी मशीनें खराब हाेने से 65 गांव के लोगों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है।
साखोपार बिजली उपकेंद्र के फीडर में लगे उपकरण खराब होने से बिजली की आपूर्ति शटडाउन के भरोसे चल रही है। गर्मी से पहले उपकेंद्र के मशीनों को दुरुस्त न कराए जाने से उपभोक्ताओं को कटौती की मार झेलनी पड़ रही है। फाॅल्ट और मरम्मत के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। इसके चलते एक घंटे में 20 बार बिजली कटौती की जा रही है। जून में भीषण गर्मी होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। जेई रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक वीसीबी मशीन इनकमिंग और तीन मशीन आउट गोइंग के लिए लगाई जाएंगी। मशीन उपकेंद्र पर आ चुकी हैं। एक से दो दिन में ठेकेदार की ओर से काम पूरा करा दिया जाएगा। मशीन लगने से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। अब बिजली वितरण प्रणाली में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली मिल सकेगी। साखोपार उपकेंद्र पर बतरडेरा, शामपुर हतवा व बाड़ीपुल क्षेत्र के लिए तीन फीडर है। जहां से लगभग 65 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। मशीन खराब होने से एक फीडर की शटडाउन होने पर तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली पहुंचाने के लिए अहम हैं वीसीबी मशीन
वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) का उपयोग मुख्य रूप से उच्च वोल्टेज उपकेंद्रों में किया जाता है जो बिजली उत्पादन केंद्रों से उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो उच्च वोल्टेज पर बिजली के प्रवाह को नियंत्रित करता है और सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed