फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vasant Panchami on the Saraswati Vandana

रंगोली सजाकर की सरस्वती की वंदना

Tue, 23 Jan 2018 12:07 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 23 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami on the Saraswati Vandana
पूजा - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो

विज्ञापन
पडरौना। वसंत पंचमी का दिन सोमवार को जिले भर में सरस्वती पूजनोत्सव के रूप में मनाया गया। विद्यालयों के अलावा विभिन्न संगठनों की तरफ से भी सरस्वती पूजा का आयोजन कर ज्ञान की देवी की आराधना की गई। इस अवसर पर कई जगह रंगोली सजाई गई तो कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालयों में बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

गायत्री परिवार के महिला मंडल की तरफ से पडरौना नगर में सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें गायत्री परिवार से जुड़े आधार छपरा, मिश्रौली बाजार, बहादुरगंज, शिवाला टोला, यादव टोला सहित विभिन्न गांवों की महिला श्रद्घालु इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और मां सरस्वती की पूजा की। इन लोगों ने नशा और मांस का सेवन भी लोगों से बंद करने की अपील की। इस कार्यक्रम में कांति देवी, इंद्रावती देवी, बसंती देवी, मंगरा देवी के अलावा हरिनारायण, अर्जुन मद्घेशिया, संतोष, अभिमन्यु मद्घेशिया, रवींद्र गुप्ता आदि भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


मारवाड़ी युवा मंच ऽचेतनाऽ की महिला शाखा की तरफ से भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। स्वामी रामतीर्थ पूर्व माध्यमिक विद्यालय रवींद्रनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में माता सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद छात्र प्रोत्साहन उत्सव भी मनाया गया। इसमें विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी यमुुना प्रसाद की पत्नी अवनीता प्रसाद, विशिष्ट अतिथि डॉ. दिव्या शुक्ला, डॉ. पल्लवी वर्मा एवं डॉ. अजय शुक्ला भी मौजूद थे। मारवाड़ी युवा मंच की इस शाखा की तरफ से कापी, रजिस्टर, पेन, पेंसिल, लंच बॉक्स सहित अन्य सामग्रियां वितरित की गईं। इस दौरान सीमा अग्रवाल, रचना अग्रवाल, नीरू गोयल, पद्मा अग्रवाल, सपना अग्रवाल, अलका अग्रवाल, ज्योति चिरानिया आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य समाज व्यायामशाला पडरौना की तरफ से भी विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री बजरंगी यादव ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में साबिर अली, प्रवेज खान, रामलखन यादव, विक्की पटेल, रामू यादव, अभिषेक सिंह, मनोज यादव, गुड्डू यादव, मुकेश, गुलशन यादव, राकेश यादव, लालबाबू यादव आदि उपस्थित थे। 


नगर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज में बसंत पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय के प्रबंधक मनोज शर्मा और प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने के बाद इस दिन के महत्व के बारे में छात्रों को बताया। उसके बाद पिछले सत्र में बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक कैलाश त्रिपाठी, डॉ. संजय मिश्र, फसीहुज्जमा, चंद्रभान सिंह, श्यामबदन गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, नवलकिशोर त्रिपाठी, अनुप मिश्र, राकेश त्रिपाठी, अमित राव, अवधेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसी तरह नगर के आरडीएस पब्लिक स्कूल, एसटी कंप्यूटर इंस्टीच्यूट, न्यू सनराइज एकेडमी भरवलिया और सनराइज पब्लिक स्कूल पडरौना में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। बच्चों के मनोहारी कार्यक्रम की लोगों ने खूब सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed