{"_id":"66fc8191f68fbb260c048fd4","slug":"various-programs-will-be-held-on-gandhi-jayanti-outline-made-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124047-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांधी जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम, बनी रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांधी जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम, बनी रूपरेखा
Wed, 02 Oct 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को गांधी जयंती आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें गांधी जयंती को समारोह पूर्वक मनाने की रणनीति बनाई गई।
अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वैभव मिश्रा ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा और नई गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अतुलनीय योगदान है। सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्ज्वलित की थी। राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया था। उन्होंने सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। उन्होंने कहा के दो अक्तूबर को 155वां गांधी जयंती समारोह मनाया जाएगा। सभी कार्यालयों, विद्यालयों और संस्थाओं में सुबह नौ बजे महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा। स्कूल-काॅलेजों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि का प्रचार तथा गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
इस दौरान बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, डीआईओएस रविंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, सीओ उमेश भट्ट, डीपीओ शैलेंद्र राय, डीएचओ कृष्ण कुमार, क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद आदि मौजूद रहे।