फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Varanasi winner and Azamgarh runner up in Kabaddi competition

Kushinagar News: कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी विजेता और आजमगढ़ उपविजेता

Thu, 07 Mar 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Varanasi winner and Azamgarh runner up in Kabaddi competition
पडरौना (कुशीनगर)। खेल निदेशालय एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इसमें वाराणसी विजेता और आजमगढ़ मंडल की टीम उप विजेता घोषित हुई। आयोजन समिति की तरफ से विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार और डाॅ. अजय शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू कराई। गाजीपुर और आजमगढ़ के बीच हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गाजीपुर ने 36 अंक और आजमगढ़ ने 39 अंक प्राप्त किए। दूसरा सेमीफाइनल मैच वाराणसी और गोरखपुर के बीच हुआ। उसमें वाराणसी ने 26 अंक और गोरखपुर ने 18 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

इसके बाद वाराणसी और आजमगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। 26 अंक हासिल कर वाराणसी की टीम विजेता और 21 अंक प्राप्त कर आजमगढ़ की टीम उपविजेता घोषित हुई। विंग कमांडेंट आलोक सक्शेना, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी और भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। अंत में क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएसटीओ श्रवण सिंह, मिसबाहुद्दीन अंसारी, नरसिंह शर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप कुमार यादव, राजेंद्र सिंह राजू, सूरज कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed