{"_id":"6949a71b446173d55a07fb2a","slug":"varanasi-defeated-buxar-by-nine-runs-to-reach-the-semi-finals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151219-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बक्सर को नौ रन से पराजित कर वाराणसी सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बक्सर को नौ रन से पराजित कर वाराणसी सेमीफाइनल में
Tue, 23 Dec 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में स्वर्गीय कृष्णा साहा और स्वर्गीय विमलेश मल्ल की स्मृति में पडरौना क्रिकेट क्लब की तरफ से 18वें वर्ष आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को बक्सर बिहार और वाराणसी यूपी के बीच मैच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम ने बक्सर को नौ रन से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं, बक्सर की तरफ से 38 रनों की शानदार पारी खेलने और पांच विकेट चटकाने वाले अभिषेक गौतम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
वाराणसी के कप्तान शौजेब हुसैन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज महंथ और अल्तमस ने तेज गति से रन स्कोर में इजाफा करना शुरू किया। तीसरे ओवर की गेंदबाजी में महंथ के रूप में वाराणसी का पहला विकेट गिरा। इसके बाद पारी को भानू प्रताप यादव और अल्तमस ने संभाल लिया, लेकिन इन दोनों के बीच भी ज्यादा देर तक साझेदारी नहीं हो सकी और भानू के विकेट गिरने के बाद मध्यक्रम में खेलने वाले बल्लेबाज भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके।
निर्धारित 25 ओवर के मैच में 19वें ओवर की गेंदबाजी के दौरान वाराणसी की टीम 116 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसमें अल्तमस ने 45 गेंदों में 55 रन, अजीत ने 15 गेंदों में 13 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाजी दहाई के अंक को भी हासिल नहीं कर सका। वहीं, बक्सर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक गौतम ने पांच, तरूण ने तीन, अमितोष और अरूण ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 10 और 13 रन के स्कोर पर बक्सर के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन की ओर चले गए। मध्यक्रम में आए बल्लेबाज भी नहीं चले।
विज्ञापन
पांच विकेट गिरने के बाद अभिषेक गौतम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को धीरे-धीरे लक्ष्य के करीब तक पहुंचाया। लेकिन, जब अभिषेक का भी विकेट गिर गया तो अन्य बल्लेबाज भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सके। 21वें ओवर की गेंदबाजी में बक्सर की टीम 107 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसमें बक्सर की तरफ से अभिषेक गौतम ने 34 गेंदों में 38 रन, अरूण यादव ने 37 गेंदों में 32 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं, वाराणसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आनंद ने चार, शौजेब हुसैन और अजीत ने दो-दो, सुजीत और आशीष ने एक-एक विकेट हासिल किया।
अंपायर अफरोज राजू और अतुल राव रहे। कमेंट्री प्रिंस तिवारी व पंकज पुरवईया ने की। स्कोरिंग पंकज बर्नवाल, अभिषेक गैरी व डिजिटल स्कोरिंग जीतू ने किया। मैच का शुभारंभ पडरौना नगर पालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल, उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, चंद्रेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।