फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vaccination of pneumonia will start next month

अगले महीने शुरू होगा निमोनिया का टीकाकरण

Mon, 27 Jul 2020 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
vaccination of pneumonia will start next month
विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ आनंद कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
अगले महीने शुरू होगा निमोनिया का टीकाकरण
विज्ञापन

पडरौना। छोटे बच्चों को जानलेवा निमोनिया रोग से बचाने के लिए अगले महीने से टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। आठ अगस्त को जिले के सभी नियमित टीकाकरण केंद्रों पर इसे शुरू किया जाएगा। सोमवार को विकास भवन सभागार में इसकी कार्ययोजना पर चर्चा के लिए बैठक हुई।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि पीसीवी-13 वैक्सीन निमोनिया की रोकथाम के लिए कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में निर्मित वैक्सीन से यह अलग तथा बिल्कुल सुरक्षित है। वैक्सीन कापी महंगी होने के कारण इसे सरकार ने अभियान के तहत शामिल किया है। इस वैक्सीन की पहली डोज डेढ़ माह, दूसरी साढ़े तीन माह और तीसरी नौ माह के बच्चे को दी जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार ने निर्देशित किया कि वैक्सीन का दुरुपयोग न हो, इसकी कार्ययोजना अभी से तैयार कर संबंधित लोगों को आठ अगस्त से प्रशिक्षित करा लें। टीकाकरण अभियान की शुरुआत जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराने को कहा, जिससे आम लोगों में जागरूकता बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण की समीक्षा में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी तरह का टीकाकरण पूर्ण कर डाटा फीडिंग का निर्देश दिया। सीडीओ ने टीकाकरण के मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए कहा कि इसमें काफी सुधार की आवश्यकता है। टीकाकरण में खराब प्रदर्शन वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आगाह किया कि शिथिलता पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, सीवीओ डॉ. एसके पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह, डॉ संजय गुप्ता समेत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व सीडीपीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed