फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   V

खरदर पुल पर हुई दुर्घटना

Tue, 27 Jul 2021 05:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
V
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार श्रमिक की मौत
विज्ञापन

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी-कसया मार्ग पर स्थित खरदर पुल के पास मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रुदवलिया गांव निवासी पंकज (19) और बरूप (32) सोमवार की देर शाम कसया से मजदूरी कर घर वापस आ रहे थे। अभी वह खरदर पुल पर पहुंचे ही थे कि तुर्कपट्टी की तरफ से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मिनी ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायल युवकों को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभी वह लोग हाटा के पास पहुंचे ही थे कि पंकज की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ राम सहाय यादव ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ट्रामा सेंटर होता तो बच जाती युवक की जान
तुर्कपट्टी। बाइक सवार युवक जिला अस्पताल ले जाते समय बोलने की स्थिति में था। घटनास्थल से जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज की दूरी करीब सौ किलोमीटर होने के कारण उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका। इससे हाटा के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के जयप्रकाश मिश्रा, अनिल कुमार निर्मल, रामाशीष यादव आदि लोगों ने कहा कि राज्य सरकार को अविलंब जिले में ट्रामा सेंटर बनवाने की पहल करनी चाहिए ताकि मार्ग दुर्घटना में घायलों का त्वरित इलाज कर उनकी जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed