{"_id":"67a3b4b0047db2c7170ec257","slug":"uttarakhand-defeated-mau-5-3-in-tie-breaker-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-131594-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टाई ब्रेकर में उत्तराखंड ने मऊ को 5-3 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टाई ब्रेकर में उत्तराखंड ने मऊ को 5-3 से हराया
Thu, 06 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। क्षेत्र के ग्राम सभा डोमाठ में युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित सात दिवसीय अखिल भारतीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में बुधवार को उत्तराखंड और मऊ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें टाई ब्रेकर में उत्तराखंड ने मऊ को 5-3 से शिकस्त दी।
मुख्य अतिथि अवधनाथ ठकुराई व तमकुहीराज चेयरमैन जेपी गुप्ता ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इसके बाद टीम में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। उत्तराखंड और मऊ की टीम ने पहले हाल से ही अटैक शुरू कर दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते कोई गोल नहीं हो सका। अंत में हार-जीत का निर्णय निर्णायक ने ट्राई ब्रेकर से किया, जिसमें उत्तराखंड ने 5-3 से जीत हासिल की। मैच का संचालन विनोद पासवान ने किया। इस दौरान आयोजक जितेंद्र राय, अमन वर्मा, विपिन कुमार राय, पप्पू सिंह, रुस्तम अली, मैनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।