फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uproar over the death of a youth injured in a stabbing; road blocked for four hours.

Kushinagar News: चाकू लगने से घायल युवक की माैत पर हंगामा, चार घंटे जाम रखी सड़क

Fri, 15 May 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a youth injured in a stabbing; road blocked for four hours.
दो​षियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते गुस्साएं लोग,स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : Archive
खड्डा। चाकू लगने से घायल अजित (19) की मौत से आक्रोशित लोगों नेे बृहस्पतिवार को सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे खड्डा-मठिया मार्ग पर चार घंटे आवागमन ठप हो गया। जाम खत्म कराने पहुंची पुलिस और नाराज लोगों में बहस हो गई।
विज्ञापन

लोग वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार और सीओ वीके सिंह पहुंचे और लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब चार घंटे बाद लोगों ने पोस्टमार्टम के लिए शव पुलिस को सौंप किया। खड्डा थाना क्षेत्र के हथिया गांव निवासी 19 वर्षीय अजित यादव व इनके मामा छोटेलाल पर शनिवार देर शाम चाकू व लाठी डंडा से हमला कर मनबढ़ों ने घायल कर दिया था। गंभीर हालत में इलाज के दौरान गोरखपुर में अजित की मौत बुधवार की शाम मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ गया और सोशल मीडिया पर घटना में शामिल आरोपियों को फांसी देने की मांग की जाने लगी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बड़ी संख्या में लोगों ने मठिया गांव के पास नहर पुलिया पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और लोगों पर जाम खत्म करने के लिए दबाव बनाने लगी। इस दौरान नाराज लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। लोगों के तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। परिजन पहले से दर्ज प्राथमिकी में धारा बढ़ाने, भूमिगत आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को तीस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करने लगे। सीओ खड्डा वीके सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने लोगों से बात की और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा दर्ज प्राथमिकी में धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को दिया।
विज्ञापन

अजित के पिता दीनानाथ ने छह लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को दूसरी तहरीर दी। सुबह सात बजे से 11 बजे तक करीब चार घंटे तक खड्डा-नेबुआ मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस तीन लोगों को जेल भिजवा चुकी है। सीओ वीके सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed