फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uproar over Refueling: Real Brothers and Uncle Chased Down and Beaten

Kushinagar News: पेट्रोल भरवाने को लेकर बवाल, सगे भाइयों व चाचा को दौड़ाकर पीटा

Thu, 28 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Uproar over Refueling: Real Brothers and Uncle Chased Down and Beaten
रामकोला। रगड़गंज स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बुधवार की शाम पेट्रोल भरवाने के विवाद में पेट्रोल पंप कर्मियों और पीड़ित पक्ष में मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी रामकोला में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चाचा और भतीजों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

बरठा बेलवानिया गांव निवासी नीतीश (20) अपने भाई बिजेंद्र (22) और चाचा नंदलाल (40) के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे थे। बताया जाता है कि पहले 200 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद नीतीश ने दोबारा 100 रुपये का पेट्रोल लेने के लिए लाइन में लगने की कोशिश की। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मियों ने दूसरी बार पेट्रोल देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पंप मालिक और कर्मचारियों ने परिसर में रखे डंडों से हमला कर दिया, जिससे नीतीश, बिजेंद्र और नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। नीतीश का सिर व कान फट गया, जबकि चाचा नंदलाल के जबड़े में चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी रामकोला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, घायल नीतीश ने आरोप लगाया कि पंप कर्मी तीन-चार लोगों के साथ आए और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। उसने दो नामजद सहित 5-6 अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पेट्रोल पंप के मैनेजर मुस्ताक का कहना है कि 200 रुपये का पेट्रोल लेने के बाद युवक जबरन दोबारा 200 का और पेट्रोल की मांग कर रहा था, मना करने पर उल्टा सीधा बोलने लगा इस पर विवाद बढ़ गया। रामकोला थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed