फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uproar by women during land measurement in Khotahi.

Kushinagar News: खोटही में जमीन पैमाइश के दौरान महिलाओं का हंगामा

Sat, 20 Jun 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Uproar by women during land measurement in Khotahi.
रामकोला। थाना क्षेत्र के खोटही रामबर भरटोली गांव में शुक्रवार को जमीन की पक्की पैमाइश करने गई राजस्व टीम के सामने महिलाएं हंगामा करने लगीं। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों से कहासुनी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में ले लिया है। पूर्व में भी पैमाइश करने गई टीम से महिलाएं उलझ गईं थीं।
विज्ञापन

खोटही रामबर भरटोली गांव निवासी लक्ष्मी बनाम दुर्गा के बीच भूमि विवाद का मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है है। न्यायालय के आदेश के बाद तहसील कप्तानगंज से कानूनगो के नेतृत्व में लेखपालों की टीम भूमि की पैमाइश करने गांव पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खोटही चौकी से पुलिस बल और महिला कांस्टेबल भी मौके पर तैनात किए गए थे। पैमाइश शुरू होते ही दुर्गा पक्ष की कुछ महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने-बुझाने का प्रयास किए जाने पर महिलाएं उनसे उलझ गईं। इसके बावजूद राजस्व विभाग की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत पैमाइश और सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया। विरोध और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दुर्गा के परिवार की उषा नामक महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लेकर रामकोला थाने भेजवाया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसएचओं चन्द्रभान सिंह ने कहा की राजस्व टीम पैमाइश कर रही कुछ महिलाएं आकर राजस्व टीम से लड़ने लगीं, महिला पुलिस कर्मी समझा रही थीं तो वह उनसे उलझ जा रही थीं फिर भी राजस्व टीम ने अपना पैमाइश पूरा किया और एक महिला को पुलिस थाने लाई है, कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed