फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   up-bihar police will keep eye on bad elements

यूपी और बिहार पुलिस की अराजक तत्वों पर रहेगी नजर

Sun, 22 Jan 2017 11:15 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
up-bihar police will keep eye on bad elements
meeting - फोटो : अमर उजाला
कसया। विधानसभा चुनाव में अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए रविवार को कुशीनगर में उत्तर प्रदेश और बिहार के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने साझा रणनीति बनाकर चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने पर चर्चा की। इसके लिए अफसरों ने अपने मातहतों को जरूरी निर्देश भी दिया।       
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर के आयुक्त अनिल कुमार के साथ आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के उपायों की जानकारी साझा की। मीटिंग के बाद डीएम शंभू कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान नदी घाटों, रेल मार्ग और सड़क पर             दोनों राज्यों की पुलिस सघन          चेकिंग करेगी। 
विज्ञापन

ताकि चुनाव के दौरान अराजक तत्व कोई गड़बड़ी न कर सकें। डीएम ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन के तीन-चार दिन पहले ही चेकिंग की कार्रवाई तेज कर दी जाएगी। अराजक तत्व नकदी, शराब, हथियार के बल पर चुनाव को प्रभावित करते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों प्रदेशों में वांछित चल रहे अपराधियों की सूची, अधिकारियों के मोबाइल नंबर एवं फोन नंबर आदान-प्रदान किया गया। वहीं वायरलेस सेवा से दोनों प्रदेशों के अधिकारी एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। इस बैठक में बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के डीएम लोकेश कुमार सिंह, एसपी बेतिया विनय कुमार, डिप्टी एसपी गोपालगंज विभास कुमार, एसपी कुशीनगर राजू बाबू सिंह, डीएम देवरिया अनीता श्रीवास्तव, एसपी देवरिया मोहम्मद इमरान, एडीएम कुशीनगर कृष्णलाल तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन, एएसपी लालसाहब यादव, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, एसडीएम हाटा अजय नारायण सिंह, तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह के अलावा जिले के सभी एसडीएम और सीओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed