फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Unyielding champion of Indian politics'

‘अटल भारतीय राजनीति के पुरोधा’

Fri, 25 Dec 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 25 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
कसया। एक होटल में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आत्मीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर योगदान देने वाले 100 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के पुरोधा हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए देश की सीमा को सुरक्षित किए। सैनिकों का मनोबल बढ़ाया और पोखरन में परमाणु परीक्षण कर विश्व पटल पर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति को दिखाया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्र ने कहा कि वाजपेयी ने सभी वर्ग के लोगों के लिए काम किया, यही वजह है कि उन्हें सभी लोग आदर की दृष्टि से देखते हैं। समारोह के आयोजक भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीशमणि त्रिपाठी ने कहा कि विपरीत हालात में भी वाजपेयी को कभी धैर्य खोते नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बड़ी से बड़ी बात सलीके से कह देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए कई योजनाओं को संचालित किया जो देश के विकास में मील के पत्थर साबित हुईं हैं। समारोह का शुभारंभ पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।

संचालन अनिल प्रताप राव ने किया। इस मौके पर अंबरीश चौबे, अमित पांडेय, अमरचंद जायसवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मृत्युंजय वर्मा, दीपक शर्मा, गौरव मणि, शिवांग मणि त्रिपाठी, लल्लन गोंड, त्रिलोकी त्रिपाठी, विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed