{"_id":"69c0505448dd0f67ce0b5ae8","slug":"unseasonal-fog-heightens-farmers-concerns-crops-at-risk-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-156787-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेमौसम कोहरे ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेमौसम कोहरे ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलों पर संकट
Mon, 23 Mar 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
रविवार को पड़ा कोहरा देख किसानों की बढ़ी फसल खराब होने की चिंता। सोशल मीडिया
- फोटो : मधवाजलालपुर गांव के हेमंत मौर्या अपने घर में आलू सहेजते हुए।
सुकरौली। क्षेत्र में इन दिनों पड़ रहे कोहरे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह और देर शाम घना कोहरा छाए रहने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। खासकर गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है।
किसानों का कहना है कि लगातार नमी और धूप की कमी के कारण फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है। कई जगहों पर पत्तियों पर झुलसा रोग और फफूंद के लक्षण भी नजर आने लगे हैं। इससे उत्पादन घटने की चिंता सता रही है। वहीं, सब्जी उत्पादक किसानों को भी नुकसान का डर है, क्योंकि कोहरे के कारण सब्जियों की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मौसम में फसलों की नियमित निगरानी जरूरी है। समय-समय पर उचित दवाओं का छिड़काव कर रोगों से बचाव किया जा सकता है। साथ ही खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है।