फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   unlock-2: all shops will open daily

अनलॉक-2 में खुलेंगी सभी दुकानें, क्षेत्रवार होगी साप्ताहिक बंदी

Wed, 01 Jul 2020 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
unlock-2: all shops will open daily
अनलॉक-2 में खुलेंगी सभी दुकानें, क्षेत्रवार होगी साप्ताहिक बंदी
विज्ञापन

पडरौना। अनलॉक-2 में 31 जुलाई तक प्रात: नौ बजे से रात नौ बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सुरक्षात्मक नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। साप्ताहिक बंदी भी क्षेत्रवार ही लागू होगी।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि अनलॉक-2 सभी प्रकार की दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की गई है कि वहां सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाएगा। प्रात: नौ बजे से रात नौ बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। दुकानदारों को फेस-कवर या मास्क, ग्लब्स का इस्तेमाल करना होगा एवं दुकान में सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। जो ग्राहक मास्क न पहना हो, उसे कोई सामान नहीं दिया जाएगा। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना अनिवार्य होगा। तंबाकू एवं निकोटिनयुक्त पान मसाला और गुटखा का निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मिठाई की दुकानें खोलने की अनुमति होगी, लेकिन कोई ग्राहक वहां बैठकर नहीं खाएगा। सैलून और ब्यूटी पार्लर को सोशल डिस्टेंसिंग एवं प्रवेश द्वार पर सैनीटाइजर की व्यवस्था करने के साथ खोलने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अनलॉक-1 में रविवार को साप्ताहिक बंदी थी, लेकिन इससे हो रही असुविधा को देखते हुए जिस नगरपालिका या नगर पंचायत में जिस दिन साप्ताहिक बंदी रहती है, उसी दिन साप्ताहिक बंदी रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed