{"_id":"68f15205193a57fde7016623","slug":"unknown-case-filed-in-jewellery-theft-case-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147335-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जेवर चोरी के मामले में अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जेवर चोरी के मामले में अज्ञात पर केस
Fri, 17 Oct 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बा स्थित ज्वेलरी की एक दुकान में ग्राहक बनकर बुधवार को आए ठग का सुराग लगा पाने में घटना के 24 घंटे बाद तक तमकुहीराज पुलिस खाली हाथ रही। मामले के बाद पीड़ित व अन्य लोगों से मिली जानकारी और व्यापारी से ठगी करने वाले की पहचान करने में पुलिस उलझ गई। बृहस्पतिवार को अज्ञात ठग के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनाक्रम के जांच में पुलिस उसने गहनों की खरीदारी की बात कही। दुकानदार ने जेवर निकालकर दिया। इस बीच ठग दुकानदार को चकमा देकर लाखों रुपये का जेवर लेकर फरार हो गया। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
नगर पंचायत तमकुहीराज कस्बे के मुख्य बाजार स्थित विद्यासागर वर्मा की सृष्टि ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। बुधवार दोपहर बाद एक व्यक्ति ग्राहक बनकर आया और सोने के झुमके दुकानदार से दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने दुकान में रखे कई झुमके उसके सामने दिखाए। उसे कोई झुमका पसंद नहीं आया। उसने दुकानदार से कुछ अलग नए डिजाइन के झुमके दिखाने के लिए बोला।
दुकानदार विद्यासागर वर्मा ने उसे दुकान में बैठा कर अपने दुकान से संबंधित एक अन्य फर्म से झुमके लेने चले गए। इस दौरान ठग ने दुकानदार को पांच सौ रुपये नकद दिए। दुकानदार वापस लौटे तो ग्राहक दुकान से गायब मिला। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच- पड़ताल की जा रही है। शीघ्र मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।