फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Union Budget: No long distance train found

केंद्रीय बजट : नहीं मिली लंबी दूरी की कोई ट्रेन

Wed, 05 Feb 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Union Budget: No long distance train found
तमकुहीरोड। केंद्रीय बजट में इस साल वैसे तो 100 अमृत भारत, 50 नमो भारत और 200 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है, लेकिन कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर एक भी लंबी दूरी की नियमित ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं हुई। इससे इस रूट के यात्रियों में निराशा है।
विज्ञापन

लोगों कहना है कि लंबी दूरी की साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन तो होता है, लेकिन आमान परिवर्तन के 14 साल बाद इस रूट पर गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन को छोड़ कर किसी दूसरी ट्रेन की स्वीकृति नहीं मिली है। इससे लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन

16 दिसंबर 2011 को कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग को छोटी से बदल कर बड़ी लाइन में परिवर्तित किया गया था। तभी से लोग इस रूट पर पूर्णकालिक लंबी दूरी की ट्रेनों की आस लगाए हैं, लेकिन गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन को छोड़ कर अभी तक कोई दूसरी लंबी दूरी की ट्रेनें नहीं चलाई गईं। केंद्रीय बजट से क्षेत्र के लोगों को थावे-कप्तानगंज मार्ग पर लंबी दूरी की नियमित ट्रेन चलाने की आस थी। लोगों का कहना है कि गोरखपुर-आनंदनगर रेलमार्ग का आमान परिवर्तन थावे-कप्तानगंज के आमान परिवर्तन के बाद हुआ था। उस रूट से कई पूर्णकालिक लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed