{"_id":"6ae3b9a9ab54845980042402","slug":"unfavorable-weather-raises-concerns-for-farmers-harvesting-of-standing-crops-at-risk-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-171212-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मौसम की बेरुखी से किसानों की बढ़ी चिंता, खड़ी फसल की कटाई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मौसम की बेरुखी से किसानों की बढ़ी चिंता, खड़ी फसल की कटाई पर संकट
विज्ञापन
अर्नब तूफान के कारण बिगड़ा मौसम, खेतों में पानी भरने से कंबाइन मशीनों का पहुंचना हुआ मुश्किल
सुकरौली। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल की कटाई के बीच मौसम की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अर्नब तूफान की आशंका के बीच बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने के कारण खेतों में कंबाइन मशीनों का पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसान समय रहते फसल की कटाई पूरी करने को लेकर परेशान हैं।
क्षेत्र के पड़री गांव के दिलीप शाही, सत्यपाल, विक्की सिंह, राकेश चतुर्वेदी, पिडरा के सुभाष पांडेय, संतोष कुमार, बढ़या के सुनील दत्त शाही आदि ने बताया कि हम लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि खेतों में पानी भरा होने से मशीनों के जरिये कटाई नहीं हो पा रही है। वहीं, मौसम लगातार खराब रहने या बारिश होने की स्थिति में फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बनी हुई है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में पहुंचकर जल्द-से-जल्द कटाई पूरी कर सकें।
किसानों का कहना है कि कुछ जगहों पर फसल तैयार होने के बाद कटाई में देरी होना उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। एक ओर खेतों में पानी के कारण मशीनें नहीं पहुंच पा रही हैं, तो दूसरी ओर तूफान की आशंका ने उनकी बेचैनी बढ़ा दी है। मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।