फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrolled truck hits bike, two brothers die

Kushinagar News: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

Sat, 22 Jun 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck hits bike, two brothers die
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग (मंझरिया) के समीप ईंधन भराकर गलत लेन से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दोनों बिहार निवासी सगे भाई थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग मंझरिया के समीप पेट्रोल पंप के समीप ईंधन भराकर गलत लेन से वापस आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार बिहार के दरभंगा जिले के गांव बहादुरगंज निवासी सगे भाई शकील (55) व रफीक (35) की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क छटपटाने लगे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शकील की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल रफीक को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रविंद्रनगर धूस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दूसरे भाई की भी देर रात मौत हो गई। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed