फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrolled pickup overturns due to tire burst, one dead, 18 injured

Kushinagar News: टायर फटने से बेकाबू पिकअप पलटा, एक की मौत, 18 घायल

Mon, 06 Nov 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled pickup overturns due to tire burst, one dead, 18 injured
रामकोला पडरौना मार्ग पर धर्म समधा मंदिर के समीप खलीलाबाद से कपड़ा खरीद कर पीकअप वाहन से बिहार क
- रामकोला के इंद्रसेनवा गांव के पास शाम चार बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

- संत कबीरनगर जिले से कपड़ा खरीदकर पिकअप से जा रहे थे बेतिया
- पिकअप में सामान सहित सवार थे 18 लोग
- छह लोगों को जिला अस्पताल किया गया था रेफर, एक की हुई मौत


रामकोला (कुशीनगर)। रामकोला के धर्मसमधा मंदिर व इंद्रसेनवा गांव के बीच रविवार शाम को चार बजे पिकअप का टायर फट गया। टायर फटने से बेकाबू पिकअप तीन बार पलटी खाया। हादसे में उसमें सवार 18 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान सैमुल (35) की मौत हो गई। वहीं अन्य का इलाज चल रहा है। पिकअप सवार संतकबीरनगर से कपड़ा खरीदकर बिहार के बेतिया जा रहे थे।
बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण के लौरिया तथा शनिचरी के रहने वाले कुछ व्यापारी गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। रविवार को बेतिया से किराए के पिकअप से संत कबीरनगर (खलीलाबाद) कपड़े खरीदने गए थे। वहां से वापस एक ही पिकअप से 18 व्यक्ति बेतिया जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक तेज रफ्तार में पिकअप चला रहा था। रामकोला-पडरौना मार्ग पर धर्मसमधा मंदिर और इंद्रसेनवा गांव के बीच पिकअप पहुंचा ही था कि उसका पिछला पहिया तेज आवाज के साथ फट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर तीन बार पलटा और उसमें सवार सभी 18 व्यक्ति घायल हो गए। इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर रामकोला के थानाध्यक्ष संजय कुमार और एसआई नदीम अहमद पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


ये हुए हादसे में घायल
पिकअप पलटने के हादसे में मोहम्मद गाट आलम (45), रसकी आलम (30), हकीम (37), शरन मियां (40), अहमद (40), मुस्तफा मियां (40), मुंसरीफ मियां (32), हसमुद्दीन (40), सुजान मियां (27), डबलू मियां (29) , तैयब मियां (26) और सैमुल (35) घायल हो गए। सभी को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅ. एपी गुप्ता ने सभी घायलों की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साथ में रहे तैयब ने बताया कि छह व्यक्तियों को घटनास्थल से ही जिला अस्पताल भेज दिया गया है। देर शाम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सैमुल की भी मौत हो गई। उसके शरीर में अंदरुनी चोटें आई थीं। प्रभारी निरीक्षक रामकोला संजय कुमार ने बताया कि 18 लोग इस दुर्घटना में घायल हुए थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया था। गाड़ी में लदे कपड़ों को सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed