{"_id":"6797d3e254d8a60ad9095f76","slug":"uncontrolled-pickup-collides-with-brick-four-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131024-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईंट से टकराया अनियंत्रित पिकअप, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईंट से टकराया अनियंत्रित पिकअप, चार घायल
Tue, 28 Jan 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के हाईवे पर स्थित रजवटिया गांव के सामने सोमवार की सुबह तमकुही जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे ईंट से टकरा गई। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी तमकुही पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सोमवार की सुबह करीब पांच बजे एक पिकअप तमकुही की तरफ जा रही थी। अभी वह पटहेरिया से आगे फोरलेन पर पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे ईंट में जा टकराई। इस दौरान पिकअप सवार 22 वर्षीय आंशु कुमार पुत्र उमेश निवासी सलेमगढ़ थाना तरया सुजान, 20 वर्षीय शमशाद, 20 वर्षीय जमशेद और 17 वर्षीय सबरे आलम निवासीगण बसडीला थाना तमकुही घायल हो गए। मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तमकुही पहुंचाया गया। वहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है।