फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrolled container overturns, three people injured

अनियंत्रित कंटेनर पलटा, तीन लोग घायल

Sat, 26 Feb 2022 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled container overturns, three people injured
अनियंत्रित कंटेनर पलटा, तीन लोग घायल
विज्ञापन

पटहेरवा/उजारनाथ(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया चौराहे पर शनिवार सुबह कंटेनर अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को चपेट में लेते हुए फोरलेन के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। बाइक सवार सहित ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए।
तरयासुजान थानाक्षेत्र के गांव मुकुंदपुर सिसवा नाहर निवासी समीर अंसारी भाई को लेने पटहेरिया चौराहे पर जा रहे थे। फोरलेन को पार करते समय कंटेनर की चपेट में आ गए। बाइक सवार को बचाने में कंटेनर फोरलेन के डिवाइडर से टकराकर कर पलट गया। इससे कंटेनर चालक राजेश कुमार निवासी बोहरनपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद और खलासी अनिल कुमार निवासी बुथपुर थाना मूंढापांडे जिला मुरादाबाद घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार समीर को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पटहेरवा के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कंटेनर व बाइक पुलिस ने कब्जे में है। संवाद
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल
उजारनाथ। पटहेरवा थानाक्षेत्र के उजारनाथ-करमैनी मार्ग पर रामकोला गांव के पास शुक्रवार देर रात एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करमैनी बाजार निवासी 40 वर्षीय असलम अंसारी उजारनाथ के एक तौल केंद्र पर काम करते हैं। देर रात तौल केंद्र से घर जा रहे थे। रामकोला गांव के पोखरे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से उसे सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed