फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   uncontrolled bike hit the tree, the driver's death

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Sun, 11 Mar 2018 12:10 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 11 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
uncontrolled bike hit the tree, the driver's death
file foto - फोटो : अमर उजाला
मथौली बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के बुनियादी चौराहे के समीप शनिवार की सुबह कुत्ते से टक्कर बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे 25 वर्षीय युवक को सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास के लोग इलाज के लिए मथौली बाजार सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे घर वाले शव लेकर बिना किसी कार्रवाई के चले गए। 
विज्ञापन

परवरपार गांव के टोला महुआ निवासी रहमतुल्लाह का 25 वर्षीय पुत्र राजू सुबह अपने एक रिश्तेदार के घर से बाइक से वापस लौट रहा था। गांव के नजदीक ही बुनियादी चौराहे के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे के पेड़ से टकरा गई। हेलमेट नहीं पहने होने की वजह से राजू के सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस मंगाकर राजू को इलाज के लिए मथौली बाजार सीएचसी भेजा। वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां पहुंचे परिजन शव लेकर वापस घर लौट गए।  इस संबंध में रामकोला एसओ अनिल कुमार का कहना है कि घरवालों ने घटना की सूचना नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed