{"_id":"6754bac3aac0fb5a19050f48","slug":"uncontrolled-bike-falls-into-pit-youth-dies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-127823-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत
Sun, 08 Dec 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। ठकरहा प्रखंड के बेलवारी पट्टी (बिहार) निवासी व सेवरही नगर पंचायत में जेसीबी चालक पप्पू की बृहस्पतिवार की रात दुर्घटना में मौत हो गई। इसका पता शुक्रवार को चला तो बिहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव शनिवार को जब उसके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
बेलवारी पट्टी निवासी 28 दर्षीय पप्पू पुत्र तूफानी राम पिछले आठ वर्ष से सेवरही नगर पंचायत में ठेका श्रमिक के रूप में जेसीबी चालक थे। बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से अपने गांव जा रहे थे। करहा के समीप पकवा गांव के तीन नंबर पुल के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई और पत्थर से ठोकर लगने से सिर में गंभीर चोट आई। इससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह लोगों ने शव देखा और ठकरहा पुलिस को सूचना दी।
पप्पू दो भाइयों में बड़ा था। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी साढ़े तीन साल की बेटी व डेढ़ साल का एक लड़का है। शनिवार को सुबह जब उसका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उसका अंतिम संस्कार गंडक नदी के तट पर किया गया।