{"_id":"68f92cd2ea97a3294f0f9634","slug":"uncle-and-nephew-die-after-their-car-hits-a-tree-while-they-doze-off-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147564-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झपकी आने पर पेड़ से टकराई कार, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झपकी आने पर पेड़ से टकराई कार, चाचा-भतीजे की मौत
Thu, 23 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सपही बुजुर्ग गांव में चाचा भतीजे की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।संवाद
उजारनाथ (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली के हाईवे पर थरूआडीह के समीप पेड़ से कार टकराने से चाचा उमेश शर्मा और भतीजे झगरू शर्मा की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तुर्कपट्टी गांव के सपही बुजुर्ग गांव निवासी चंद्रिका शर्मा की सोमवार की देर रात तबीयत खराब हो गई। गांव के झगरु शर्मा, उमेश शर्मा, कृष्णा शर्मा और राहुल गौंड़ इलाज के लिए गोरखपुर बोलेरो से लेकर गए। गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए और कुछ देर रूकने के बाद घर के लिए चल दिए।
रात करीब तीन बजे अभी हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर थरूआडीह के समीप पहुंचे थे कि चालक को झपकी आ गई और बोलेरो सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। इसमें मौके पर उमेश शर्मा (55) व झगरू शर्मा (45) मौत हो गई। वहीं कृष्णा शर्मा (18) और चालक राहुल गौंड (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को लोगों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पर भेजा, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर के निजी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बीमार चंद्रिका शर्मा के उमेश चचेरे भाई थे। जबकि झगरू उमेश का भतीजा था। परिवार में दो लोगों की मौत से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। हाटा कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। घायलों का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।ट