फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Unable to find a way out, the woman climbed a water tank on the court campus.

Kushinagar News: रास्ता नहीं मिला तो कोर्ट कैंपस में पानी टंकी पर चढ़ी महिला

Fri, 20 Feb 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Unable to find a way out, the woman climbed a water tank on the court campus.
पानी टंकी पर चढ़ी महिला को उतारतीं पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। तमकुहीराज तहसील के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गौरहा गांव की रहने वाली एक महिला दोपहर करीब 12 बजे दीवानी न्यायालय कैंपस में बनी पानी टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। इससे कोर्ट कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर आई रविंद्र नगर धूस पुलिस करीब एक घंटे मशक्कत के बाद महिला को समझा बुझाकर नीचे उतारा। महिला का आरोप है कि तहसील प्रशासन उसकी बात नहीं सुन रही है और घर से निकलने के लिए रास्ता नहीं है। उसे बनवाने की मांग कर रही है। पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान कर दिया। डीएम ने तमकुहीराज एसडीएम से जांच कर आख्या मांगी है।
विज्ञापन

गौरहा गांव के दुर्गेश की पत्नी ललिता सास, ससुर से अलग रहती है। उसने अलग मकान बनाया है। उसके घर से निकलने के लिए रास्ता नहीं है। करीब एक साल से बंजर की जमीन से रास्ते की मांग कर रही है। उस समय जांच के लिए राजस्व टीम गई तो नायब तहसीलदार के वाहन के नीचे महिला लेट गई थी और हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की और 14 दिन के लिए एसडीएम कोर्ट ने जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed