{"_id":"697677991ce1dd56510766e1","slug":"ugcs-new-bill-is-a-joke-with-general-category-students-togadia-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-153521-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी का नया बिल सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ खिलवाड़ : तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी का नया बिल सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ खिलवाड़ : तोगड़िया
Mon, 26 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते प्रवीण तोगड़िया। स्रोत-सोशल मीडिया
दुदही। यूजीसी बिल के चलते हिंदू समाज आपस में बंट जाएगा। बिल से आपस में हिंदू समाज के लोगों में कटुता बढ़ेगी और समाज खंडित हो सकता है। तब जो हम विश्व गुरु बनने का सपना देख रहे हैं, वह अधूरा ही रहेगा। ये बातें शनिवार को दुदही नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 में राजन व्याहुत के आवास पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कही।
उन्होंने कहा कि यूजीसी की ओर से लागू किया गया कानून सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। नए कानून से सामान्य वर्ग के बच्चों में भय, तनाव और असुरक्षा का वातावरण है। सामान्य वर्ग का विद्यार्थी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। इसके गंभीर सामाजिक परिणाम आ सकते हैं। इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित कर उनका संचालन किया जाना चाहिए।