फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths riding a bike collided with a tree one died

कुशीनगर: पेड़ से टकराए बाइक सवार दो युवक, एक की मौत

Sat, 21 Aug 2021 06:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Aug 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike collided with a tree one died
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार पकड़ी टोला के निवासी बाइक सवार दो युवक देवरिया जिले के पकड़ी वीरभद्र गांव के पास सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गए। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


टेकुआटार निवासी रेयाज (25) और जमालुद्दीन (23) देवरिया जिले के पकड़ी वीरभद्र गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से घर आते समय पकड़ी वीरभद्र गांव के पास ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे रेयाज और जमालुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जमालुद्दीन वहीं अचेत हो गए। कुछ देर बाद उनको होश आया।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि रेयाज की मौत हो चुकी थी। उसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर रेयाज के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जमालुद्दीन इस दुर्घटना के बाद से सहमे हैं। उनका इलाज कसया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed