फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths on a motorcycle injured after being hit by a bus; one in critical condition

Kushinagar News: बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

Mon, 19 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two youths on a motorcycle injured after being hit by a bus; one in critical condition
उजारनाथ। हाईवे स्थित रजवटिया पुल के पास रविवार को तेज रफ्तार बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जबकि घायल अन्य दूसरे को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी दिलीप (20) अपने रिश्तेदार सूरज कुशवाहा (25) निवासी धर्मपुर पर्वत, थाना सेवरही के साथ बाइक से तमकुही सामान लेने जा रहे थे। हाईवे स्थित रजवटिया पुल के पास बस की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरज कुशवाहा को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया, जबकि दिलीप का इलाज पडरौना में जारी है। पटहेरवा एसओ अरुण सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed