फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths died in bike collision, two including woman injured

Kushinagar News: बाइक की टक्कर में दो युवकाें की मौत, महिला सहित दो घायल

Wed, 15 Nov 2023 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in bike collision, two including woman injured
- तमकुहीराज-सेवरही मार्ग पर धुरिया इमिलिया के पास पिकअप को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन





तमकुहीराज। सेवरही मार्ग पर स्थित धुरिया इमिलिया के पास सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में रवि पटेल (22) और बाबूनंद उर्फ गुड्डन चौहान (19) की मौत हो गई। वहीं रवि की मां और उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौत हुई।
नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर-दो हरिहरपुर निवासी संतोष पटेल का बेटा रवि पटेल बाइक से अपनी मां बिंदा देवी और मित्र सोनू पटेल के साथ बाइक से सेवरही रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रवि के पिता संतोष का इलाज लखनऊ में चल रहा है। वह अपनी मां के साथ लखनऊ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे वार्ड नंबर-13 भटवलिया नंबर-1 निवासी रामबली का बेटा बाबूनंद उर्फ गुड्डन चौहान बाइक से राहुल के साथ सेवरही की ओर से घर जा रहा था। पिकअप को ओवरटेक के करने के प्रयास में धुरिया इमिलिया के पास बाबूनंद उर्फ गुड्डन की बाइक अनियंत्रित होकर रवि पटेल की बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। वहीं बाबूनंद की बाइक पर बैठा राहुल दूर जा गिरा। उसे मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चारों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने बाबूनंद उर्फ गुड्डन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रवि की भी मौत हो गई। तमकुहीराज पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पिता को देखने मां के साथ लखनऊ जा रहा था रवि


तमकुहीराज। धुरिया इमिलिया गांव के पास सोमवार रात हुए हादसे में मृतक रवि पटेल के पिता लखनऊ में भर्ती हैं। वह अपनी मां के साथ सेवरही रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था। बाइक घर तक पहुंचाने के लिए साथ में अपने मित्र सोनू पटेल को लेकर गया था। वहीं दूसरा मृतक बाबूनंद उर्फ गुड्डन हादसे के समय घर से डीजल लेने के लिए गया था। दोनों बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मां के साथ पिता के इलाज कराने के लिए रवि पटेल को जाना था। रवि ने अपने मित्र सोनू पटेल से मदद मांगी कि वह साथ चलकर सेवरही से बाइक वापस घर लेता आए। जरुरी सामान लेकर रवि मां बिंदा देवी और मित्र सोनू पटेल के साथ सेवरही के लिए रात में करीब नौ बजे घर से निकला, लेकिन स्टेशन पहुंचने के पहले खुद हादसे का शिकार हो गया। बाइक सवार तीनों लोग तमकुहीराज-सेवरही मार्ग से अभी धुरिया इमिलिया के समीप ही पहुंचे थे कि बाबूनंद चौहान की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाबूनंद व रवि की मौत हो गइ। वहीं रवि की मां व दोस्त सोनू गंभीर रुप से घायल हो गए।

बाबूनंद उर्फ गुड्डन घर से डीजल लाने के लिए बाइक से निकला था। तमकुहीराज-सेवरही मार्ग स्थित विशुनपुरा पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद डीजल नहीं मिला। उसके बाद बाइक से सेवरही निकल गया। तेल लेकर वापस आते समय इमिलिया के पास आमने सामने की टक्कर में बाबूनंद उर्फ़ गुड्डन की मौत हो गई। इस सड़क हादसे ने दोनों परिवारों पर वज्रपात किया है। दोनों युवक अगर हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed