फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths died in bike collision

बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Tue, 22 Nov 2022 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in bike collision
बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

बिना हेलमेट पहने चला रहे थे बाइक, ग्रामीणों ने लगाया जाम
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़ा गांव के पास हुआ हादसा
जटहां बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़ा गांव के पास सोमवार को दिन के लगभग साढ़े तीन बजे दो बाइक चालकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग आधा घंटा तक सड़क जाम रखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मल्लछपरा निवासी नरसिंह का 32 वर्षीय पुत्र शंभू अपनी ससुराल पचफेड़ा गया था। वह सोमवार को बाइक से अपने घर आ रहा था। अभी ससुराल से कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि सामने से पडरौना निवासी 32 वर्षीय नंदकिशोर गुप्ता भी बाइक से पहुंच गए। दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। दोनों बाइक चालक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वे सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण पुलिस को बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिए। लगभग आधा घंटा जाम के बाद पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराई तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर चली गई।
हलका दरोगा रामचंद्र राम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइक थाने भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed