फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths died after being crushed by a tractor-trolley

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर दो युवकों की माैत

Sun, 21 Sep 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after being crushed by a tractor-trolley
कमल की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद   
रामकोला (कुशीनगर)। नगर पंचायत कार्यालय के सामने में शुक्रवार की देर रात को बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के शिकार दोनों युवक इंटरमीडिएट के छात्र थे। कमल रौनियार अपने पिता के भूजा की दुकान पर हाथ बंटाता था। रामकोला नगर के वार्ड नंबर छह अनसूया मंदिर उर्दहा निवासी का रहने वाला 19 वर्षीय राज कुशवाहा अपने मामा के घर देवरिया के हेतिमपुर शाहदरा पट्टी गया था। शुक्रवार की शाम मामा के घर से वापस बाइक से लौट रहा था। रामकोला चौराहा पर पहुंचा था कि पैदल घर जा रहे पड़ोसी 20 वर्षीय कमल रौनियार को अपनी बाइक पर बैठा लिया। दोनों नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचे थे कि इसी बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed