{"_id":"5a1c50384f1c1bca678be1fb","slug":"two-years-will-give-four-lakh-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में देंगे चार लाख नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में देंगे चार लाख नौकरियां
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जनसभा में बोलते हुए सीएम।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना (कुशीनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले दो साल में चार लाख लोगों को नौकरियां देगी। दिसंबर में ही 50 हजार पदों पर भर्ती होने जा रही है। सरकार ने पूर्वांचल की बंद पड़ी चीनी मिलों के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना बनाई है। अवैध बूचड़खाने बंद कराए गए हैं। बिजली वितरण की समान व्यवस्था को लागू किया गया है। दीपावली के अवसर पर सरकार ने अयोध्या में जैसी रौशनी कराई थी, वैसी व्यवस्था सभी नगरों में कराने के लिए भाजपा उम्मीदवारों को जिताना होगा।
मुख्यमंत्री सोमवार को दोपहर बाद पडरौना नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने 15 मिनट के संबोधन में सीएम ने कहा कि सरकार बनते ही अवैध बूचड़खाने बंद कराए गए और विकास में बाधक अराजक तत्वों पर कार्रवाई की गई। पिछली सपा की सरकार में बिजली इटावा और मैनपुरी को दी जा रही थी, यह भेदभाव हमारी सरकार ने बंद कराया। सभी जिलों को अब समान रूप से बिजली दी जा रही है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, महामंत्री मारकंडेय शाही, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, रामानंद बौद्घ, पूर्व विधायक डॉक्टर पीके राय, चुनाव संयोजक चिरंजीवी चौरसिया आदि मौजूद रहे। संचालन विजय कुमार शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
-
सुधर जाएगी बिजली व्यवस्था, लग रही नई चीनी मिल
गोरखपुर के बिजली वितरण केंद्र में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लग रहा है, जिससे कुशीनगर की बिजली समस्या का भी समाधान हो जाएगा। सीएम ने कहा कि पिपराइच की बंद पड़ी चीनी मिल की जगह नई मिल लग रही है। इसके बाद पूर्वांचल की अन्य बंद चीनी मिलों के जीर्णोद्घार की कार्ययोजना बनी है। शहरी क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि लोग गांव से बेहतर सुविधा की उम्मीद लिए शहर में आते हैं लेकिन यहां भी उन्हें बिजली, पानी और सड़क की समस्या से जूझना पड़ता है।
--
फुटपाथ की दुकानें होंगी व्यवस्थित
हमारी सरकार ने नई फेरी नीति बनाई है जिसके जरिए फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को व्यवस्थित किया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण हटवाकर आवागमन को सामान्य बनाया जाएगा। नगर में पथ प्रकाश के लिए एलईडी लाइट लगाने की योजना है। सीएम ने युवाओं के लिए अगले दो साल में चार लाख नई नौकरियां देने का वायदा करते हुए कहा कि 50 हजार पदों पर दिसम्बर महीने में भर्ती होने जा रही है। ईमानदारी से भर्ती होगी, चेहरा देखकर कार्रवाई नहीं होगी। अंत में सीएम ने कहा कि दीपावली पर जैसे अयोध्या जगमगाया था वैसे ही प्रदेश के सभी नगरों के विकास के लिए भाजपा उम्मीदवारों का जीतना जरूरी है।
-----
नेतागीरी की जगह काम करें आंगनबाड़ी वर्कर्स
पडरौना। मानदेय वृद्घि समेत विभिन्न मांगों को लेकर एक महीने से आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम के संबोधन के दौरान खड़े होने पर झिड़की सुननी पड़ी। मंच से संबोधन कर रहे सीएम की नजर जैसे ही कार्यक्रम स्थल के बाएं हिस्से में खड़ी आंगनबाड़ी वर्कर्स पर पड़ी तो अचानक उनके चेहरे की भाव भंगिमा ही बदल गई। अब तक सहज भाव से बोल रहे सीएम का चेहरा तमतमा गया और उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कम करें, कार्य अधिक करें। रोज-रोज के धरना-प्रदर्शन की सूचना से तंग आ गया हूं। अगर वे अच्छा कार्य करेंगी तो सरकार उनके बारे में सोचेगी, वरना सरकार को आंदोलन के बारे में सोचना पड़ेगा। सीएम का तेवर देख ज्ञापन सौंपने गईं वर्कर्स सन्न रह गईं।