फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two xen of power corporation removed

विद्युत निगम के दो एक्सईएन हटाए गए

Sun, 07 Jul 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
two xen of power corporation removed
कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करते सीएम योगी आदित्य ना - फोटो : KUSHINAGAR
विद्युत निगम के दो एक्सईएन हटाए गए
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति में लापरवाही की शिकायत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की कार्रवाई
माकूल जवाब न देने पर महराजगंज के एसडीम को भी हटाने का दिया निर्देश
गोल्डेन कार्ड वितरण में देरी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज के अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति में लापरवाही की शिकायत मिलने पर पडरौना और तमकुहीरोड के एक्सईएन और माकूल जवाब न देने पर महराजगंज के एसडीएम सदर को हटाने का निर्देश दिया। देवरिया में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई और गोल्डेन कार्ड वितरण में देरी पर सीएमओ को चेताया। तल्ख लहजे में कहा कि भूख या बीमारी से किसी की मौत होने पर डीएम और उस विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
सीएम ने निर्देश दिया कि शहर में बछड़े छोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाए जाए। 15 दिन के अंदर आयुष्मान भारत के तहत गोल्डेन कार्ड और शौचालय बनवाकर लाभार्थियों को दिए जाएं। उन्होंने मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि एसपी प्रतिदिन एक थाने का निरीक्षण अवश्य करें। थानाध्यक्षों की दक्षता के आधार पर तैनाती की जाए और कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से पेश आएं। फुट पेट्रोलिंग करें। बाढ़ से बचाव के लिए बंधों के बचाव का भी उन्होंने निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया गया है ताकि सिविल टर्मिनल का निर्माण कर तत्काल संचालन शुरू करें। सिंचाई विभाग नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करे। संस्थागत प्रसव का समय से भुगतान किया जाए तथा क्षय रोग के निवारण के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि 15 जुलाई तक सभी विद्यालयों में यूनिफार्म बंट जाए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक से पहले सीएम ने संयुक्त जिला चिकित्सालय के चाइल्ड वार्ड और इंसेफेलाइटिस के आईसीयू का निरीक्षण कर बच्चों का हाल जाना। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था और गोल्डेन कार्ड वितरण में शिथिलता पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed