फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two women attempt self-immolation by pouring kerosene

खेल मैदान में गेट लगाने का मामला

Tue, 10 Aug 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two women attempt self-immolation by pouring kerosene
केरोसिन उड़ेलकर दो महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

महिला पुलिस की सक्रियता से बची जान, कराई गईं अस्पताल में भर्ती
नेहरू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में गेट लगाने का विरोध कर रही थीं
घटनास्थल पर पुलिस के साथ तहसीलदार और अन्य अधिकारी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही (कुशीनगर)। मंगलवार को नेहरू इंटर कॉलेज तरयासुजान के खेल मैदान में गेट लगवाए जाने का विरोध करते हुए दो महिलाओं ने पहले तो केरोसिन पी लिया और उसके बाद खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश कीं। यह देख वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया। पुलिस दोनों को तमकुहीराज सीएचसी ले गईं। वहां इलाज के बाद उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। महिलाओं का कहना था कि गेट लग जाने से उनकी बस्ती में जाने का रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा। वहीं कॉलेज प्रशासन उस भूमि पर अपना मालिकाना हक जता रहा है।
मंगलवार को तरयासुजान के नेहरू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अचानक पुलिस फोर्स एकत्र हो गई। बाजार के अधिकांश लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि कॉलेज के मैदान में क्या होने जा रहा है। तहसीलदार दीपक गुप्ता, सीओ फूलचंद्र कन्नौजिया, प्रधानाचार्य ज्योतिष पांडेय की मौजूदगी में मजदूर और राजगीर अचानक खेल मैदान के मुख्य द्वार पर गेट लगाने लगे। इस खेल मैदान से होकर ही दलित बस्ती में रास्ता जाता है। इसे देखकर दलित बस्ती की कुछ महिलाएं विरोध करने लगीं। बताया जा रहा है कि उनमें धर्मावती और रेखा नाम की महिला ने केरोसिन पी लिया और शरीर पर उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश करने लगीं। पास में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दोनों महिलाओं को तमकुहीराज सीएचसी ले गईं। वहां उनका इलाज हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि दोनों महिलाओं महिलाओं का उपचार किया गया है। उनकी हालत अब ठीक है।
उधर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कॉलेज के खेल के मैदान पर देर शाम गेट लगवा दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योतिष पांडेय का कहना था कि खेल का मैदान कॉलेज की संपत्ति है। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने अपना गेट लगवाया है, लेकिन हंगामे को लेकर वह कुछ बोलने से बचते दिखे। तरयासुजान के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार राय ने बताया कि खेल का मैदान सार्वजनिक है। इस पर गेट लगवाया जाना औचित्यहीन है, जबकि दलित बस्ती में रहने वाले लोगों का आरोप है कि उनके निकलने का रास्ता प्रशासन ने बंद करा दिया है। तमकुहीराज के एसडीएम एआर फारुकी ने बताया कि जिसकी जमीन है, उसने गेट लगवाया है। इसमें प्रशासनिक अधिकारी उन्हें मना नहीं कर सकते हैं। तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मौके पर स्थिति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed