फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two teenagers missing, police found them in three hours

Kushinagar News: दो किशोर लापता, पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ़ निकाला

Sun, 06 Jul 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers missing, police found them in three hours
पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव के लोग उस समय परेशान हो गए, जब शनिवार की सुबह छह बजे अचानक दो किशोर घर से निकले और गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों किशोरों को तीन घंटे के अंदर नौका बिहार फाजिलनगर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। थाना क्षेत्र के बसडिला महंथ गांव निवासी रामप्रवेश कुशवाहा का बेटा आदित्य (14) और इसी गांव निवासी राकेश कुशवाहा का बेटा विवेक (12) शनिवार की सुबह करीब 6 बजे से गायब हो गए थे। दोनों के परिजन खोजबीन शुरू किए लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। गांव के दो बच्चों के गायब होने से लोग परेशान हो गए। गायब किशोर आदित्य के दादा बीर बहादुर ने पुलिस को मामले की सूचना देते हुए बच्चों के खोजबीन किए जाने की गुहार लगाई। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों के खोजबीन में जुट गई। तीन घंटे के अंदर ही दोनों को नौका बिहार फाजिलनगर से घूमते समय बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि लापता किशोरों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed