फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two teachers clashed in the college, the matter reached the police station

Kushinagar News: कॉलेज में भिड़े दो शिक्षक, थाने पहुंचा मामला

Wed, 14 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Two teachers clashed in the college, the matter reached the police station
कॉलेज में भिड़े दो शिक्षक, थाने पहुंचा मामला
विज्ञापन

शिक्षकों को समझाने- बुझाने पहुंचे प्रबंधक और प्राचार्य
फाजिलनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित एसबीएम पीजी कॉलेज में किसी बात को लेकर दो शिक्षक भिड़ गए। घटना के बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार की शाम तक महाविद्यालय के प्राचार्य व प्रबंधक दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश में जुटे रहे।
एसबीएम पीजी कॉलेज में सोमवार को दो शिक्षकों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई। अन्य शिक्षकों ने बीच बचाव करके दोनों को शांत कराया। मंगलवार को एक शिक्षक के आवास के सामने किसी ने आपत्तिजनक बात लिख दी। दूसरे शिक्षक पर अपशब्द लिखने का आरोप लगाते हुए दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कॉलेज में हुए विवाद में बीच बचाव करने के लिए अन्य शिक्षकों और प्राचार्य ने हस्तक्षेप किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। दोनों ने विद्यार्थियों के सामने ही हाथापाई कर ली। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। एक- दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर दोनों शिक्षक कार्रवाई की मांग करने लगे। इस मामले की जानकारी होने पर प्राचार्य और प्रबंधक ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। बाद में दोनों शिक्षकों ने अपनी-अपनी तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के दो शिक्षकों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन बाद में दोनों ने सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महाविद्यालय के दो शिक्षकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। दोनों को समझाबुझाकर शांत कराया गया है। उनके बीच अब किसी तरह का विवाद नहीं है।
डॉ. आरपी शाही, प्राचार्य, एसबीएम पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed