फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two sugar mill officials missing from duty without informing, case registered

Kushinagar News: चीनी मिल के दो अधिकारी बिना सूचना ड्यूटी से लापता, केस

Sun, 13 Apr 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two sugar mill officials missing from duty without informing, case registered
हाटा। न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढ़ा के दो अफसर बिना सूचना दिए लापता हो गए हैं। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर मिल प्रबंधन की ओर से दोनों के खिलाफ हाटा कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। ढाढ़ा मिल में सहायक प्रबंधक गन्ना के रूप में प्रदीप सिंह और उपप्रबंधक गन्ना के रूप में अनुपम सिंह की नियुक्ति हुई थी। आरोप है कि दोनों अफसर पेराई सत्र में ही अपनी ड्यूटी से मिल को सूचना दिए बगैर लापता हो गए। अनुपम के पास चीनी मिल का कुछ नकद भुगतान भी था जिसे उन्होंने जमा नहीं किया। मिल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ड्यूटी से लापता दोनों अधिकारियों को पंजीकृत डाक से नोटिस भेजी गई, जिसका उन लोगों ने जवाब नहीं दिया। बाद में वकील के माध्यम से लीगल नोटिस भी जारी की गई। उसका भी कोई जवाब उन लोगों ने नहीं दिया। इसके बाद चीनी मिल के उपमहाप्रबंधक प्रांशु शर्मा ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा हाटा कोतवाली में दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आश्वयक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed