फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two special trains will run on Kaptanganj-Thave route

Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रूट पर चलाई जाएंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Wed, 08 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two special trains will run on Kaptanganj-Thave route
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रूट पर सात फरवरी से छपरा-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और 17 फरवरी से छपरा-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसकी मंजूरी देते हुए समय-सारणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कप्तानगंज-थावे रूट पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने को हरी झंडी देते हुए दोनों ट्रेनों की समय सारिणी घोषित कर दी है। इसमें पहली 05049/05050 छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन सात फरवरी से प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से अमृतसर के लिए और प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से छपरा के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन छपरा से 10:15 से चल कर 12:30 बजे तमकुहीरोड से, 12:57 बजे पडरौना से, 13:40 बजे कप्तानगंज से, 14:40 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, जालंधर सिटी होते हुए 13:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी के दौरान यह ट्रेन 17:45 बजे अमृतसर से चल कर 18:30 बजे गोरखपुर से, 19:55 बजे कप्तानगंज से, 20:41 बजे पडरौना से, 21:28 बजे तमकुहीरोड, 22:02 बजे थावे से, 22:45 बजे सिवान से होते हुए 23:55 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 फरवरी व 15 फरवरी को नहीं चलेगी। 05305/05306 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 17 फरवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक सप्ताह में सोमवार व बृहस्पतिवार को छपरा और प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलाई जाएगी। यह ट्रेन 22 बजे छपरा से, 22:55 बजे सिवान से, 23:35 थावे से, 00:27 बजे तमकुहीरोड से, 01:12 बजे पडरौना से, 02:10 बजे कप्तानगंज से, 03:25 बजे गोरखपुर से छूटेगी। इसके बाद बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा से होते हुए 22:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 00:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। वहां 17:00 बजे से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed