{"_id":"673cff45577958c964022587","slug":"two-smugglers-carrying-english-liquor-in-sacks-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-126709-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोरे में अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोरे में अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
Wed, 20 Nov 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। पुलिस ने मंगलवार को कस्बे का भ्रमण करने के दौरान बलुआ चौराहे से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों प्लास्टिक के बोरे में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में थे। दोनों के पास से 192 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। केस दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह पुलिस कर्मियों के साथ वह कस्बे में भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान बलुआ चौराहे के समीप प्लास्टिक के बोरे में दो युवक कुछ लेकर जा रहे थे। संदेह होने पर पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसमें से 192 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह यहां से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। पकड़े गए शराब तस्करों की पहचान रोहित चौधरी निवासी वार्ड नंबर-22 रामकोला व अर्जुन कुमार निवासी चुहेड़ी थाना चैनपटिया जिला बेतिया बिहार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।