फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two smugglers arrested with 110 boxes of illegal liquor

Kushinagar News: 110 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 110 boxes of illegal liquor
- बरवापट्टी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


पडरौना। बरवापट्टी थाने की पुलिस ने दो तस्करों को 110 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।
तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बृहस्पतिवार को बरवापट्टी थाने में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रामपुर बरहन गांव के परोरही नदी घाट के पास एक पिकअप को जाते देखा। पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें 110 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वहां से तस्कर शराब को नाव से बिहार ले जाने की फिराक में थे।

पुलिस ने शराब और पिकअप कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार किए गए तस्करों का नाम अनूप यादव पुत्र ओमप्रकाश उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बभनौली थाना सेवरही और सतीश यादव पुत्र बाबूलाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कैथवलिया थाना तरकुलवा जिला देवरिया है। सीओ ने बताया कि एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed