{"_id":"67af8b87f1c7db8b5f042aca","slug":"two-smugglers-arrested-five-cattle-recovered-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132110-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो तस्कर गिरफ्तार, पांच गोवंश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो तस्कर गिरफ्तार, पांच गोवंश बरामद
Fri, 14 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
- गाजीपुर बैरियर के पास से पुलिस ने दबोचा
- मेरठ से बिहार लेकर जा रहे थे गोवंश
- सक्रिय पशु तस्कर गैंग के सदस्य, हाईवे के रास्ते करते हैं तस्करी
पडरौना। पुलिस की सक्रियता के बाद हाईवे के रास्ते होने वाली पशु तस्करी का रूट धंधेबाजों ने बदल दिया है। गाजीपुर बैरियर के पास तमकुहीराज पुलिस ने शुक्रवार को एक पिकअप से पांच गोवंश के साथ दो तस्करों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पिकअप से एक धारदार हथियार, लकड़ी का ठीहा पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार पशु तस्करों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
तमकुहीराज सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि तमकुहीराज पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे के रास्ते बिहार में गोवंश की खेप जा रही है। पुलिस ने गाजीपुर बैरियर के पास घेराबंदी की। तेज रफ्तार आते पिकअप को पुलिस ने रोक लिया। पिकअप में देखा तो पांच गोवंश थे। पिकअप सवार तस्करों ने बताया कि गोवंश को मेरठ से लेकर आ रहे हैं और बिहार में एक चिह्नित स्थान पर पहुंचाना है।
पूछताछ में दोनों की पहचान मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी नीतिन पुत्र धर्मपाल और निखिल पुत्र बंटी के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पशु तस्करी में सक्रिय एक गैंग के दोनों तस्कर सदस्य हैं। इनका नेटवर्क पश्चिम से पूरब तक फैला है। तस्करों के पास से मिले मोबाइल की मदद से पुलिस इस गैंग के बाकी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। बरामद पिकअप का कोई कागजात नहीं मिला। पुलिस पिकअप का भी पता लगा रही है।