{"_id":"67229db68cbde500b80f65d4","slug":"two-seriously-injured-in-head-on-collision-between-bikes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125649-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो गंभीर
Thu, 31 Oct 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। करमैनी-उजारनाथ मार्ग पर बुधवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया गया। डॉक्टर ने दोनों की गंभीर स्थिति को देख मेडिकल कॉलेज रविन्द्रनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में दोनों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी निवासी पीयूष सिंह (20) बुधवार की दोपहर आवश्यक कार्य से बाइक से उजारनाथ गए थे। लौटते समय करमैनी-उजारनाथ मार्ग पर करमैनी के टोला रामकोला के समीप पोखरे पर थाना क्षेत्र के मठिया निवासी सोनू (22) की बाइक से टक्कर हो गई। वहां रहे लोगों ने बताया कि झाड़ियों के कारण मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ी नहीं दिखने से हादसा हुआ है। इस हादसे में पीयूष और सोनू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।