{"_id":"61c218773119d05a2a32849d","slug":"two-sanitation-workers-deployed-in-pipra-elderly-village-kushinagar-news-gkp4207527128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरा बुजुर्ग गांव में तैनात किए गए दो सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरा बुजुर्ग गांव में तैनात किए गए दो सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बुजुर्ग गांव में तैनात किए गए दो सफाई कर्मचारी
- गांव में सफाई कर्मचारी तैनात न होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हुई तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार / कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक का पिपरा बुजुर्ग गांव अब गंदगी से मुक्त हो सकेगा। वहां की साफ-सफाई के लिए दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। गंदगी का अंबार और उसकी सफाई न होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद पंचायतीराज विभाग ने उसे संज्ञान में लिया है।
विशुनपुरा ब्लॉक के पिपरा बुजुर्ग गांव की आबादी करीब सात हजार है। यहां 14 टोले हैं। इस गांव की आबादी अधिक होने के बावजूद किसी सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं थी। इस वजह से सफाई नहीं हो पा रही थी। नालियां जगह-जगह जाम होने और नालियों के ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को असुविधा हो रही थी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी सफाई नहीं होने से लोगों को दिक्कतें हो रही थीं। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने 17 दिसंबर को सात हजार की आबादी पर एक भी सफाई कर्मी नहीं शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया। डीपीआरओ अभय यादव ने इस खबर को संज्ञान में लिया और जनहित को ध्यान रखते हुए विशुनपुरा के एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा को इस गांव में सफाई कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत की ओर से इस गांव में दो सफाई कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी एडीओ पंचायत की तरफ से दी गई है। अब इस गांव के लोगों को सफाई से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल जाएगी। गांव के प्रधानपति दिनेश जायसवाल सहित लतीफ अंसारी, भोली शर्मा, राजू जायसवाल, शैलेश तिवारी सहित कई लोगों ने खुशी जाहिर की है।