फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two residential huts burnt down in the fire, cash and goods also turned to ashes

Kushinagar News: आग से दो रिहायशी झोपड़ी जली, नकदी और सामान भी राख

Sun, 08 Jun 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two residential huts burnt down in the fire, cash and goods also turned to ashes
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पूरन छपरा गांव के परशुराम छपरा टोले में आग से दो रिहायशी झोपड़ी जल कर खाक हो गई। उसमें रखी नकदी और लाखों रुपये के आभूषण भी जल गए। रामशीष यादव के घर पांच जून को बेटी की शादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शुक्रवार की रात को वह सट्टे वालों को भाड़ा का पैसा देने को बुलाए थे। तभी फूस की झोपड़ी में आग लग गई। आग की लगने की जानकारी पर दौड़ कर पहुंचे गांव के लोग आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की उठती लपटों के आगे सभी प्रयास विफल रहे और देखते ही देखते बगल में बने घर को भी अपने आगोश में ले लिया। आग ने घर में रखे सामान को निकालने तक का मौका नहीं दिया। एक लाख रुपये नकद, आभूषण, साइकिल, मोटरसाइकिल और खाद्यान्न जल कर राख हो गया। एसडीएम पडरौना के निर्देश पर शनिवार को लेखपाल नीरज दुबे के साथ पीड़ित के घर पहुंचीं तहसीलदार पूर्णिमा सिंह ने घटना की जानकारी लिया और पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल से क्षति का आकलन रिपोर्ट तैयार करायी जा रही हैं उसके आधार पर नियमानुसार अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed