{"_id":"62fe84a51f224a6bb41aaa6c","slug":"two-pyres-were-burnt-together-the-stove-did-not-burn-in-the-village-kushinagar-news-gkp447446658","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही गांव के दो युवकों की मौत: एक साथ जलीं दो चिताएं, गांव में नहीं जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही गांव के दो युवकों की मौत: एक साथ जलीं दो चिताएं, गांव में नहीं जले चूल्हे
Fri, 19 Aug 2022 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:24 AM IST
सार
पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव बृहस्पतिवार की शाम गांव लाए गए। शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इसकी सूचना पर आसपास इलाके के लोग भी जुट गए। मृत युवकों के परिवार के लोगों की हालत देखकर लोग रो पड़े।
विज्ञापन
सत्यप्रकाश सिंह की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव घोघरा में दो दिनों से मातम पसरा हुआ है। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से लोग गमगीन हैं। बृहस्पतिवार को दोनों युवकों के शव गांव लाए गए तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की आंखें नम हो गईं। दोनों की चिता एक साथ जली। गांव के कई परिवारों के चूल्हे नहीं जले। युवकों की मौत की गुत्थी हत्या और दुर्घटना में उलझी है। पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव घोघरा निवासी योगेंद्र गोंड (34) और सत्य प्रकाश सिंह (28) विदेश जाने के लिए लखनऊ में मेडिकल कराने 15 अगस्त की शाम को घर से गए थे। मेडिकल कराने के बाद 16 अगस्त को घर पर कॉल कर बुधवार को आने की बात कही। बुधवार को करीब 11 बजे बस्ती जिले के गौर थाने की पुलिस ने सत्य प्रकाश सिंह के घर कॉल की।
फोन पर बताया कि सत्य प्रकाश का शव गौर थाना क्षेत्र के टिनिच के पास रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ है। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे योगेंद्र गौंड के घर पिपराइच थाने से कॉल की गई। उनके परिजनों को पुलिस ने बताया कि योगेंद्र का शव पिपराइच थाना क्षेत्र के खझवा नहर के करीब नेऊरी गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा है। जानकारी पाकर दोनों के परिजन घटनास्थल पर रवाना हो गए।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव बृहस्पतिवार की शाम गांव लाए गए। शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इसकी सूचना पर आसपास इलाके के लोग भी जुट गए। मृत युवकों के परिवार के लोगों की हालत देखकर लोग रो पड़े। वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू भर गए।
हर कोई इस घटना की असलियत जानने की कोशिश में लगा रहा। दोनों युवकों की मौत पर कोई भी सहज भरोसा नहीं कर पा रहा था। शाम को घोघरा के पास मझना नाला किनारे युवकों का शवदाह कराया गया।