फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two phc open in padrauna

Kushinagar News: दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का हुआ उद्घाटन

Tue, 20 Dec 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
two phc open in padrauna
दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन

- पडरौना के कानू टोला और जंगल बेलवा में खुले हैं दोनों अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में मंगलवार को दो नए नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुल गए। इनमें एक शहर के कानू टोला और दूसरा जंगल बेलवा में खुला है। जनपद में दो और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खोले जाएंगे।
मंगलवार को पडरौना नगर के साहबगंज मोहल्ला स्थित कानू टोला और जंगल बेलवा में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन हुआ। इसके मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि उनकी मां शिवकुमारी देवी एवं सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया रहे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों को मलीन बस्ती में खोला गया है, ताकि वहां के निर्बल परिवारों के लोगों को घर के पास ही चिकित्सा सुविधा मिल सके। ये दोनों अस्पताल किराए के भवन में खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां एक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात रहेंगे। सीएमओ ने बताया कि दो और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने हैं, जिन्हें हाटा और कसया में जगह चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed