{"_id":"67f197a51b8534abdd07c120","slug":"two-people-including-a-councillor-died-before-a-neem-tree-fell-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-135138-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नीम का पेड़ गिरने से पूर्व सभासद समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नीम का पेड़ गिरने से पूर्व सभासद समेत दो की मौत
Fri, 04 Jul 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के इंदिरा नगर में एक मंदिर में बैठे लोगों पर शनिवार की रात अचानक नीम का पेड़ गिर गया। इसमें पूर्व सभासद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पुजारी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
इंदिरा नगर वार्ड निवासी पूर्व सभासद कृष्णा पटेल (50), छोटेलाल श्रीवास्तव (35), कन्हैया प्रसाद, विश्वनाथ सातो रे बहिनिया मंदिर परिसर में पुजारी के साथ बैठकर आपस में बात कर रहे थे। रात करीब 9.30 बजे अचानक मंदिर में स्थित नीम का पेड़ इनके ऊपर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे और पेड़ हटाकर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। हादसे के बाद मौके पर ही पूर्व सभासद कृष्णा पटेल की मौत हो गई। अन्य घायलों को लोग मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने छोटेलाल श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुजारी ओमप्रकाश दुबे का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। विश्वनाथ, कन्हैया मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। हादसे की खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि अचानक नीम का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।