Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two passports obtained using different addresses; FIR registered

Kushinagar News: अलग-अलग पते से बनवाए दो पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 08 Nov 2026 08:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Two passports obtained using different addresses; FIR registered
-दो अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से आरोपी बनवाया है दो भारतीय पासपोर्ट
विज्ञापन


-पासपोर्ट की जांच में खुली पोल, जिले के दो अलग-अलग थानों के पते पर जारी हुए पासपोर्ट
पडरौना। जिले में अलग-अलग नाम और जन्मतिथि के आधार पर दो भारतीय पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। जांच में एक ही व्यक्ति के नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि में अंतर मिला है। आरोप है कि वास्तविक पहचान छिपाकर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर दोनों पासपोर्ट बनवाए गए। पासपोर्ट नोडल अधिकारी कार्यालय से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर पडरौना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस की जांच के अनुसार, पहला पासपोर्ट संख्या बी0684611 मोहम्मद मेहंदी अंसारी पुत्र हकीम अंसारी निवासी बड़ा गांव, पोस्ट लसकटा, थाना कुबेरस्थान के नाम से जारी हुआ था। इसकी वैधता एक नवंबर 1999 से 31 अक्तूबर 2009 तक थी। इसमें जन्मतिथि एक जनवरी 1975 दर्ज थी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा पासपोर्ट संख्या वाई7634631 मेहदी पुत्र हाकिम निवासी गंभीरिया बुजुर्ग, पोस्ट लसंपट्टी, थाना पडरौना के पते पर जारी हुआ था। इसकी वैधता 30 अक्तूबर 2023 से 29 अक्तूबर 2033 तक है। इसमें जन्मतिथि एक जनवरी 1978 दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पासपोर्ट की जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित गांवों में जाकर जानकारी जुटाई। गंभीरिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने बताया कि मेहदी पुत्र हाकिम पिछले कुछ वर्षों से गांव में रह रहा है। ग्राम प्रधान ने भी उसके वर्तमान निवास की पुष्टि करते हुए लिखित प्रमाणपत्र दिया।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में भी पुलिस ने ग्राम प्रधान से जानकारी ली। वहां बताया गया कि मोहम्मद मेहंदी अंसारी पहले गांव में रहता था, लेकिन अब गंभीरिया बुजुर्ग में रह रहा है।

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की जांच में उपलब्ध साक्ष्यों और अभिलेखों के आधार पर प्रथमदृष्टया सामने आया कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि में बदलाव कर दो पासपोर्ट प्राप्त किए। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता और पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत दंडनीय है।
कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed