फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two parties clashed near the police station in the case of buffalo theft

Kushinagar News: भैंस चोरी के मामले में थाने के पास भिड़े दो पक्ष

Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed near the police station in the case of buffalo theft
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाने के पास बुधवार को एक भैंस चोरी के मामले में दो पक्ष भिड़ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार की रात थाना क्षेत्र के मुन्नीपट्टी निवासी हैदर खान की भैंस उनके दरवाजे से चोरी हो गई। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर भैंस चोरी का आरोप लगाकर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। आरोप था कि बीते रविवार को उसके गांव निवासी आरोपी व्यक्ति व्यापारियों को लेकर भैंस खरीदने आए थे। मोल-भाव के दौरान पीड़ित ने भैंस बेचने से मना कर दिया। इससे नाराज आरोपी उन्हें धमकी दी थी। उसी रात उनके दरवाजे पर बैठी भैंस चोरी हो गई। सोमवार को पीड़ित सो कर उठे तो उनकी भैंस गायब थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्ष को थाने बुलाया था। थाने पहुंचे दूसरे पक्ष के तरयासुजान के सिसवा बुजुर्ग के दो लोगों से थाने के पास ही बहस शुरू हो गई। दोनों पक्ष मारपीट के लिए उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया दोनों पक्षों से पांच लोगों को शांति भंग में पाबंद किया गया है। भैंस चोरी के मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed